स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई रामानुजगंज के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों की मांगें हुई पुरी

डॉक्टर महेश प्रसाद गुप्ता हुए खंड चिकित्सा अधिकारी नियुक्त
राजधानी से जनता तक/पंकज गुप्ता/बलरामपुर
बलरामपुर/रामानुजगंज:- बलरामपुर जिले के 100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज में दिनांक 13/11/2024 को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई रामानुजगंज के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी रामानुजगंज को हटाने के लिए अनिश्चित कालिन आंदोलन हड़ताल किया गया था जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा सात दिवस के भीतर कार्यवाही करने के ठोस आसवन के पश्चात हड़ताल स्थगित किया गया था और इसी तारतम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलरामपुर रामानुजगंज कार्यालय से डॉक्टर महेश प्रसाद गुप्ता जी को खंड चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है