ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा

राजधानी से जनता तक जिला प्रमुख पवन तिवारी कबीरधाम

तिरंगा यात्रा हमारी एकता, त्याग और राष्ट्रप्रेम का सशक्त प्रतीक है : भावना बोहरा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान में आज देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं हमारे सेना के जवानों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा में भी विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में कुण्डा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक भावना बोहरा और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी ने कहा कि हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि यह भारत के प्रत्येक नागरिक को अपनी जड़ों, संस्कृति और स्वतंत्रता के मूल्यों से जोड़ने का एक प्रयास है। यह अभियान हमें एकजुट होकर एक मजबूत, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित कर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है और नागरिकों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद दिलाता है।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और अभिमान है। इस तिरंगे की रक्षा एवं देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए असंख्य राष्ट्रभक्तों, सेनानियों एवं वीर योद्धाओ ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। हर घर तिरंगा यात्रा उन्हीं असंख्य राष्ट्रभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सेना के वीर जवानों ने जिस प्रकार पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, उनके पोषित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया और विश्व को अपनी आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजगता व प्रतिबद्धता का परिचय दिया उसके सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव, हमारी एकता, और हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान, जिसकी शुरुआत हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर की थी, एक ऐसा जन आंदोलन है, जो देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ता है। इस अभियान का उद्देश्य है कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश का हर घर तिरंगे से सुशोभित हो। यह केवल एक झंडा फहराने की बात नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को हर दिल तक पहुँचाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प है। हमारा तिरंगा केसरिया, सफेद, और हरा रंग, और बीच में अशोक चक्र है जो हमारी विविधता में एकता, हमारे बलिदानों, और हमारे सपनों का प्रतीक है। केसरिया रंग साहस और बलिदान को दर्शाता है, सफेद रंग शांति और सत्य को, और हरा रंग समृद्धि और विकास को। अशोक चक्र हमें निरंतर प्रगति की प्रेरणा देता है। इस अभियान ने न केवल देशभक्ति को बढ़ावा दिया है, बल्कि खादी और हथकरघा उद्योग से जुड़े कारीगरों को रोजगार भी प्रदान किया है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
तिरंगा यात्रा में पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ के प्रभारी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज